बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: भाजपा ​​के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डा.भोला सिंह ने मोहल्ला अवंती नगर भूड पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। रविवार दोपहर को भाजपा ​​के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डा.भोला सिंह पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे। डा.भोला सिंह ने पीड़ित पिता और अन्य परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...