बुलंदशहर, सितम्बर 3 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। पूर्व मंत्री एवं शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का गुरुवार को पैतृक गांव सुरजावली में राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। अंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं और जनता का जनसमूह उमड़ पड़ा। हर कोई अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए आतुर था। नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। विधायक अनिल शर्मा के पुत्र कुश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। बुधवार को दिल्ली के बीएलके अस्पताल में कैंसर से जंग लड़ रहे भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया था। अनिल शर्मा करीब सात साल से कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार दे...