बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित काले आम चौराहे पर भाजपा सांसद व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोर ने भाजपा के महाराजा अग्रसेन मंडल मीडिया प्रभारी का महंगा आईफोन चोरी कर लिया। नगर कोतवाली में ​राधानगर गली नंबर-2 निवासी पंकज उपाध्याय पुत्र पवन कुमार उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा महाराजा अग्रसेन मंडल का मीडिया प्रभारी है। रविवार को दोपहर कालाआम चौराहे पर एक होटल के सामने पेट्रोल पंप के बाहर सांसद डॉ. भोला सिंह के स्वागत कार्यक्रम में मौजूद थे। उसी दौरान भीड़ में किसी अज्ञात चोर ने उनकी जेब में रखा आईफोन चुरा लिया। ​काफी देर बाद जब उन्हें जेब से फोन गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। पीड़ित क...