बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। आगामी चुनावों में शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे देवेंद्र भारद्वाज का रामलीला के दौरान नोट बांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि कस्बा पहासू में चल रही रामलीला के दौरान पांडाल में मौजूद महिलाओं को नोट बांटे नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में भाजपा नेता भीड़ में मौजूद बालिका- महिलाओं को नोट बांटते नज़र आ रहे हैं।इस बारे में देवेंद्र भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने नवमीं पर नारी शक्ति स्वरूपा कन्याओं को 20-20 रुपये दिए थे। नवमीं के दिन कन्या पूजन किया जाता है और उन्हें दक्षिण स्वरूप रुपए भेंट किए थे। जनता में किसी को रुपए नहीं बांटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...