बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: स्याना। नगर के कोतवाली रोड स्थित भाजपा नेत्री के कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर बैग लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। तहसील क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात उनकी कार कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान चोर ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की एक अंगूठी, दो डेबिट कार्ड और एक क्रेडिट कार्ड रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में चोरी की पूरी वारद...