Bulandsehar News: भाकियू संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हुआ हवन
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: भाकियू टिकैत के तत्वावधान में मंगलवार को भूड़ चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर भाकियू के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसमें किसानों की खुशहाली और देश की समृद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। इसके उपरांत उपस्थित लोगों व राहगीरों में फल वितरित किए गए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन अन्नदाताओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों को हक की लड़ाई लड़ना सिखाया, जिसे देश का किसान कभी भुला नहीं सकता। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाबा टिकैत की जयंती पर सिसौली पहुंचे मेरठ के किसान, 51 य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.