Bulandsehar News: भाकियू ने दिया एसडीओ कार्यालय पर धरना
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में एसडीओ विद्युत कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत की अध्यक्षता जिला प्रभारी चौधरी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान ने की। प्रदर्शन के दौरान किसानों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक चली। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। बड़ी संख्या में किसान एसडीओ कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि क्षेत्र में बिजली से जुड़ी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल गए। किसानों ने एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग की। इस बीच सड़क जाम की चेतावनी मिलने पर थाना पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.