बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ बराल विद्युत उपकेंद्र पर मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन के लोग जर्जर लाइन, विद्युत क्षमता वृद्धि, अत्यधिक बिजली कटौती व रात्रि में कर्मचारियों की अनियमितता आदि समस्या का समाधान चाहते थे। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या के जल्द समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। तहसील अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना था कि जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना देगा। तहसील अध्यक्ष राहुल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश चौधरी, सुभाष यादव, सोनवीर सिंह, मनोज कुमार, हरपाल सिंह, हरिओम, नरेंद्र सिंह यादव, रामकुमार यादव, लखमी सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने धरना दि...