बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की 13 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों के धरने के चलते कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को दिया गया। भाकियू टिकैत के प्रदेश के प्रमुख महासचिव चौधरी नरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में दिए गए 13 सूत्रीय ज्ञापन में अधिकारियों से किसानों की समस्या सुनकर निराकरण करने, किसानों का भूमि का जबरन अधिग्रहण न करने, पूर्व में दिए गए ज्ञापनों की सुनवाई समयबद्ध कर निस्तारण करने, गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने, भूमाफियाओं पर कार्रवाई, अनूपशहर तहसील क्षेत्र में किसानों और सरकारी जमीन...