बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से बड़े भाई की डांट से नाराज होकर 14वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 14वर्षीय पुत्री को उसके बड़े भाई ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर उनकी पुत्री 18 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई। उसे सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। ​परिजनों के अनुसार, लापता किशोरी ने चॉकलेटी रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदग...