बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के जयकारे लगाए। रथ यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। रथ यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।यात्रा यह भी पढ़ें- Kanpur News: फुहारों के बीच बरसा जगत के नाथ का आशीष के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इं...