बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह रविवार को नगर में देखने को मिला। दर्जनों शिवभक्त डाक कांवड़ लेने के लिए धूमधाम के साथ रवाना हुए। रवाना होने से पहले परिजनों ने शिवभक्तों के माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर उनकी सुखद यात्रा और दीर्घायु की कामना की। रविवार सुबह नगर के मोहल्ला बागवाला स्थित खाटू श्याम मंदिर पर शिवभक्त एकत्र हुए। यहां परिजनों की ओर से हवन का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के बाद शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान बुलंदशहर बस स्टैंड, मुख्य बाजार और शहीद पार्क समेत नगर के प्रमुख मार्गों पर शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया हर-हर...