Bulandsehar News: बेसिक स्कूलों में 2.69 लाख बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू
बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- Bulandsehar News: बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार से बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आगाज हो गया। परीक्षाओं को लेकर विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा करने के दावे किए थे, मगर पहले ही दिन देहात क्षेत्र के काफी स्कूलों में व्यवस्थाएं धड़ाम मिली, जिन बच्चों की लिखित परीक्षाएं थी उनके पास प्रश्न पत्र तक नहीं पहुंचे और शिक्षकों को बोर्ड पर लिखकर परीक्षाएं करानी पड़ी। हालांकि बीएसए ने सभी ब्लॉक के बीईओ को निर्देश जारी कर परीक्षाओं को नियमानुसार और व्यवस्थाओं के बीच कराने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन कक्षा एक से लेकर विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं हुईं। छात्रों के लिए मौखिक और लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया गया। विभाग के अनुसार जिले भर के सभी सरकारी विद्यालयों में 2.30 लाख छात्र-छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.