बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: गुलावठी। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताये कही चली गई। तलाश करने पर भी बेटी का कोई पता नहीं चला। गांव से जानकारी मिली कि बेटी कुनाल पुत्र ओमवीर सिंह के साथ चली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...