बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: नगर के पावन कुटीर हेरिटेज में भाजपा द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह नागर रहे। मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह नागर ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत और प्रत्येक चुनावी विजय का आधार है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सुरेश चंद शर्मा , ऊषा बंसल, तनवीर चौहान, दीपक दुलेहरा, अरविंद दीक्षित,पंडित सचिन शर्मा, त्रिवेश गुप्ता,टिनी भाटी, पिंकी बोहरा,श्याम वोहरा सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मं...