बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: जिला मुख्यालय से छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध अनूपशहर तक का सफर जल्द ही अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग को फोरलेन बनाने का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फोरलेन बनने से जिला मुख्यालय और अनूपशहर के बीच आवागमन आसान होगा। वर्तमान में मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहने और सड़क संकरी होने के कारण लोगों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का सामना करना पड़ता है। परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा का समय कम होगा और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा。

अनूपशहर का महत्व अनूपशहर धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहां गंगा तट पर वर्षभर बड़ी संख्या में श...