बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: ​​बुलंदशहर नगर क्षेत्र में मामन रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान खुले नाले में बही 11 वर्षीय मासूम छात्रा चारु कashyap का तीसरे दिन गुरुवार सुबह तक भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मासूम की तलाश में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। रेस्क्यू का दायरा अब उफनते नाले से निकलकर सीधे काली नदी में कई किमी आगे तक फैला दिया गया है। समय बीतने के साथ-साथ परिजनों की उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें- चारू हादसा : 30 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम चारु का सुराग, काली नदी तक फैला रेस्क्यू का दायरापोकलेन मशीन का प्रयोग ​बुधवार रात पोकलेन मशीन की मदद से काली नदी के मुहाने पर जमा विशाल जलकुंभी और मलबे को हटाने का काम किया गया। जलकुंभी हटने के बा...