बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लोक किसान इंटर कॉलेज इलना के पास सड़क किनारे धान के खेत में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित जनोरा गेट से आगे सड़क किनारे धान के खेत में शनिवार सुबह करीब दस बजे 30 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर आसपास के कई गांवों के किसान मौके पर पहुंचे लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास में इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी हुई मिली है। आशंका है कि मृतक ने नशे का इंजेक्शन लिया है।हालांकि बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं था। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद इंस्पेक्टर पुलिस फो...