बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव करीमनगर बनबोई में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर अपने ही सगे छोटे भाई की सिर में डंडा मारकर जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिरोही (41 वर्ष) और आरोपी हरेंद्र सिरोही दोनों रिटायर्ड फौजी भाई हैं। शनिवार देर रात किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई हरेंद्र सिरोही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- बोकारो में मर्डर! रिटायर्ड BSL कर्मी की पत्थर से कूचकर हत्या; लूट का किया था विरोध बड़े भाई हरे...