Bulandsehar News: बुलंदशहर : महंत को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट
बुलंदशहर, नवम्बर 16 -- Bulandsehar News: चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरौल में मंदिर के महंत को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट-पाट करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव स्थित नंगला वंशी मार्ग पर भैरों मंदिर में सुंदरनाथ बतौर पुजारी रहते हैं। रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पुजारी को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बदमाश महंत से नकदी समेत इन्वेटर बैटरा, पंखा, बर्तन आदि अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। महंत सुंदरनाथ ने वायरल वीडियो में बताया कि चार दिन पहले भी बदमाश मंदिर के कमरे का दरवाजा तोड़कर चले गए थे। सोमवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को मंदिर में लूट-पाट की जानकारी मिली। ग्रामीण मंदिर के पास एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.