Bulandsehar News: बुलंदशहर : मजाक में गाली-गलौज देने का विरोध करने पर युवक को पीटा
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कलौली में मजाक के दौरान गाली देने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित को हत्या की धमकी भी दी गई। देहात पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव कलौली निवासी पीड़ित शिवा पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि उसके साथ गांव का ही रहने वाला अर्जुन ने हंसी-मजाक में उसे गाली दे दी। जब उसने गाली देने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शिवा की नाक पर गंभीर चोट आई। आरोपी जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.