बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के थल इनायत चौराहे पर गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की चेन स्नैचरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि थल इनायतपुर चौराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक कच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू निवासी हापुड़ के पैर में गोली लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं...