बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई में एक पिता ने अपने ही बेटे की मूसल से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक सुमित (30 वर्ष) पुत्र चंद्रवीर शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता चंद्रवीर बेटे की शराब की लत से काफी परेशान था। इसी बात को लेकर आए दिन घर में कलह होती थी। बताया गया कि बेटा घर में सो रहा था, तभी पिता ने सोते हुए बेटे के सिर पर मूसल से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर...