बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं द्वारा थाना छतारी में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कुछ महिलाएं और युवक थाने परिसर में पुलिसकर्मियों से हाथापाई और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने बस चालक अनिल कुमार की तहरीर पर 11 नामजद और 20 - 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अंधाधुंध बमबाजी, फायरिंग, भगदड़ में कई लोग घायल विदित हो कि गुरुवार शाम अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के गांव मईनाथ स...