बुलंदशहर, अगस्त 1 -- Bulandsehar News: नगर के मामन रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के निकट नाले में तेज बहाव के साथ बह गई कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप का शव शनिवार को हादसे के पांचवें दिन काली नदी में गांव चावली के निकट बरामद हो गया। हादसे के स्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर शव बरामद हुआ है। जलकुंभी में फंसा होने के कारण शव पांचवें दिन बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विदित हो कि नगर के मोहल्ला शाखा निवासी रिंकू कश्यप की पुत्री 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा चारू 28 जुलाई को स्कूल की छुट्टी के बाद मामन रोड भूतेश्वर मंदिर के सामने तेज बारिश के दौरान उफनते नाले में गिरकर बह गई थी। घटना के बाद से जिला प्रशासन, नगर पालिका, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और अन्य विभागों की टीमें लगात...