Bulandsehar News: बुलंदशहर : जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे सांपों के कुनबा का वीडिया वायरल
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से थाना नरौरा क्षेत्र के राजघाट में गंगा घाट के किनारे सांपों के कनबा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे कई दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की राजघाट गंगा घाट का होने की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा कि छोटे-छोटे जहरीले सांप एक तख्त के पास तैर रहे हैं और कुछ किनारे गुच्छे के रूप में दिख रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए डिबाई वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। और न ही विभाग को किसी ने जानकारी दी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बांसी नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.