Bulandsehar News: बुलंदशहर : घर के बरामदे में सो रहे किसान की चाकू से गोदकर हत्या
बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे 63 वर्षीय किसान की हमलावरों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ डिबाई सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। गांव नारऊ निवासी आनंद स्वरूप शर्मा (63 वर्ष) अपने छोटे भाई की पत्नी संतोष देवी के साथ गांव में रहते थे। शुक्रवार रात आनंद स्वरूप घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी भाई की पत्नी अंदर कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे आनंद स्वरूप की चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर संतोष देवी कमरे से बाहर आई तो आनंद स्वरूप लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.