बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। काली नदी से निकलकर पहासू क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में पहुंचे मगरमच्छ ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। मगरमच्छ को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार रात करीब 10 फुट लंबा मगरमच्छ तालाब से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये। ग्रामीण जीतपाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दे रहे थे। उसके आबादी में पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने स्वयं मगरमच्छ को पकड़ने का निर्णय लिया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने करीब 10 फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया और...