Bulandsehar News: बुलंदशहर: रिमझिम फुहारों से गिरा पारा, ठंड की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसम ने फिर करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। रुक-रुककर हो रही इस बारिश और सर्द हवाओं के चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिलेभर में लोगों को गुलाबी ठंड का तेज अहसास होने लगा है। लगातार हो रही फुहारों के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख मार्गों और गलियों में कीचड़ व जलभराव की स्थिति बन गई। इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जाम और वाहनों की धीमी रफ्तार ने दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।बारिश यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तड़के बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, दिनभर छाए रहे बादल के चलते दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.