Bulandsehar News: बुलंदशहर: मामा भांजे को पीटा, दांतों से चबाए अंगूठे, पुलिस से बदसलूकी
बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद में जहांगीराबाद रोड पर मंगलवार की रात मूंगफली व्यापारी को पांच सौ रुपये न देना भारी पड़ गया। इससे गुस्साए शराबी ने व्यापारी मामा-भांजे की बेहरमी से पिटाई कर दी और दोनों के दांतों से अंगूठे चबा डाले, जिसमें दोनों के अंगूठे लहूलुहान हो गये। आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा के साथ बदसलूकी कर डाली। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। औरंगाबाद के मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी साबिर की जहांगीराबाद रोड पर मूंगफली की दुकान है। मंगलवार रात आठ बजे मोहल्ले का ही युवक शराब के नशे में धुत होकर साबिर की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने पांच सौ रुपये उधार मांगे। व्यापारी साबिर ने पैसे देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने साबिर के साथ गाली गलौच करते हुए हाथापाई कर डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.