बुलंदशहर, अगस्त 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में पिछले दो दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बाद मंगलवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घटाएं छाने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। तड़के हुई बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से बेहाल थे। बारिश के बाद माहौल में ठंडक घुल गई और सुहावना मौसम बना हुआ है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: दो दिन धूप से बढ़ेगी उमस, फिर बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विभाग ने संभाव...