बुलंदशहर, जुलाई 4 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जिले में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बारिश के बाद अब उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस का प्रकोप बढ़ गया जिससे लोग पसीनों से भीगे रहे। दो दिनों से लगातार बढ़ रही इस गर्मी के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार कम होने और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण पंखे और कूलर भी इस उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: उमसभरी गर्मी ने सताया, दो दिन गरज-चमक संग हल्की बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने और स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण मौसम म...