बुलंदशहर, नवम्बर 27 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना पुलिस की गुरुवार देर रात खेलिया पुल के पास गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद निवासी गांव मलकपुर थाना अनूपशहर और गुलफाम निवासी गांव बरारी थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। शिकारपुर सीओ दीपक कुमार के अनुसार गुरुवार रात पुलिस टीम खेलिया पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ...