बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर बिजलीघर नंबर-4 के पास लॉ छात्र अंकुर चौधरी की मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में 25 हजार के इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को तमंचा मय दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि 20 अगस्त को मोहल्ला मुरारीनगर बिजलीघर नंबर-4 के निकट कार सवार कुछ लोगों ने मुरारी नगर निवासी लॉ छात्र अंकुर चौधरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- लॉ छात्र का पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार हमले में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में अनिल उर्फ पुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और छह अज्ञात आरोपि...