बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी प्रेमसुख दरिया ने बताया कि 21 नवंबर की रात पुलिस टीम कट्टाखेड़ा डिफेंस कॉलोनी के पास मुख्य मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसकी पहचान फैजल उर्फ राजा निवासी मोहल...