Bulandsehar News: बुलंदशहर: पक्के घाट के पास गंगा में दिखा विशालकाय घड़ियाल, श्रद्धालुओं में मची सनसनी
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: अनूपशहर में मंगलवार की सुबह पक्के घाट के निकट गंगा में विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने से स्नानार्थियों में सनसनी फैल गई। घड़ियाल को गंगा में तैरते और बाद में बीच धार में बने टापू पर रुकते देख घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पक्के घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर गंगा के बीच निकले टापू पर पड़ी, जहां हलचल दिखाई दे रही थी। कुछ देर बाद एक विशालकाय घड़ियाल पानी के ऊपर तैरता नजर आया। बाद में वह टापू पर जाकर रुक गया।गंगा में घड़ियाल होने की सूचना फैलते ही घाट पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चार घंटे के मशक्कत के बाद पकड़ाया मगरमच्छ घड़ियाल की मौजूदगी को लेकर स्नानार्थियों में अनहोनी की आशंका बनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.