बुलंदशहर, अगस्त 21 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। अनूपशहर में दंत चिकित्सक पर मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद निवासी एक व्यक्ति ने अनूपशहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है कि 20 अगस्त को वह अपनी पत्नी व नाबालिग मानसिक विक्षिप्त लड़की को लेकर अनूपशहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास दंत चिकित्सक से पुत्री के दांतों का उपचार कराने आए थे। चिकित्सक पहले से ही उनका परिचित है। वह तथा उसकी पत्नी विश्वास करके अपनी पुत्री को चिकित्सक के पास छोड़कर बैनामा के काम से तहसील चले गए। 2 घंटे बाद वापस आने पर वह अपनी पुत्री को लेकर घर वापस जहांगीराबाद चला गया। वहां पुत्री ने बताया कि चिकित्सक उसे अपने ऊपर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म क...