बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में उधार के रुपये के लेनदेन का विवाद मंगलवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे, फायरिंग और कार से कुचलने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर में डबल मर्डर : एक को गोली से उड़ाया, दूसरे को कार चढ़ाकर मार डालाघटना का विवरण पुलिस ने बताया कि उत्तम शर्मा ने निमित से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज और कहासुनी हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों के दोस्त और परिजन भी विवाद में शामिल हो गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष निजामपुर गेट पर आमने-सामने आ ग...