बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण उमसभरी गर्मी से जूझ रहे जिलावासियों को सोमवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी। तड़के से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में उमड़े काले बादलों के साथ शुरू हुई रुक-रुककर बारिश ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इस मानसूनी बारिश से जहां एक तरफ लोगों को उमस से निजात मिली है, वहीं दूसरी तरफ शहरी और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जलभराव के बाद फैली कीचड़ ने लोगों के लिए आफत कर दी। वहीं इस बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तेज बारिश की संभावना तापमान में आई इस कमी के कारण पिछले कई दिनो...