Bulandsehar News: बुलंदशहर: घने बादलों और सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, बारिश के आसार
बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने दिन बढ़ने के साथ शहर को घने काले बादलों के आगोश में ले लिया। सर्द हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह 11 बजे के करीब देखते ही देखते घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा सा घिर आया और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव का असर सीधे तौर पर तापमान पर देखने को मिला। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.