बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बगसरा के प्रधान सोरन सिंह का शव गांव के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बगसरा के 66 वर्षीय प्रधान सोरन सिंह पुत्र बुद्ध सेन प्रतिदिन गांव से बाहर बने मंदिर पर पूजा अर्चना करने आते थे। शुक्रवार की सुबह भी वह घर से 4:30 बजे मंदिर के लिए निकले। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रास्ते में उनके शव को पड़ा देखा। उनके मुंह तथा नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। लोगों का मानना है, कि ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या हो सकती है, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट...