बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: स्वास्थ्य विभाग ने कस्बा बुगरासी में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपंजीकृत क्लीनिक और एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। इसके अलावा कई अन्य क्लीनिकों और मेडिकल प्रतिष्ठानों पर कमियां मिलने पर नोटिस चस्पा किए गए। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर कई संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जिससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। अपंजीकृत क्लीनिकों के संचालन की शिकायत मिलने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सचिन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को बुगरासी पहुंची। टीम ने कस्बे में संचालित क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैबों एवं अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौहल्ला तकियावाला स्थित तीन क्लीनिक, मुख्य बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक और ...