बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: कस्बे में रविवार की रात्रि महाकाली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशील अग्रवाल ने किया। इस दौरान चेयरमैन ओमदत्त लोधी और धनप्रकाश अग्रवाल ने भी अतिथि के रूप में पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया। पूजा अर्चना के बाद दुर्गा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में दर्जनभर अखाड़ों ने भाग लिया। अखाड़ों के सदस्यों ने महाकाली के स्वरूप में विभिन्न हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों को रोमांचित कर दिया। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाकाली का पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Meerut News: पालकी में सवार होकर निकलीं मां दुर्गा, भव्य शोभायात्रा में ...