बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सीनियर वर्ग में कृष्णा कंसल ने हेड बॉय और अन्वी चौधरी ने हेड गर्ल के पद की शपथ ली। वहीं, जूनियर वर्ग में नवयांश शर्मा ने हेड बॉय और रिद्धिमा त्यागी ने हेड गर्ल की शपथ ग्रहण की। छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यालय की जिम्मेदारियों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन ...