Bulandsehar News: बीकेडीए ने अवैध प्लाटिंग पर चलाई जेसीबी, व्यावसायिक निर्माण सील
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माणों और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने खुर्जा क्षेत्र के ग्राम बगराई में करीब 13 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही हाईवे और सर्विस रोड के किनारे किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत खुर्जा विकास क्षेत्र के ग्राम बगराई, शिकारपुर रोड पर रिंकू शर्मा द्वारा करीब आठ बीघा और रईश व शफीक आदि द्वारा करीब पांच बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: पांच स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.