बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- Bulandsehar News: नगर में नियमों को ताक पर रखकर बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे गेस्ट हाउस के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई की। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर गेस्ट हाउस से संबंधित दस्तावेजों, पंजीकरण और संचालन की अनुमति से जुड़े अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान आवश्यक पंजीकरण नहीं मिलने पर प्रशासन ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। रविवार को नायब तहसीलदार अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बुगरासी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही गेस्ट हाउस संचालक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने गेस्ट हाउस के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम ने पंजीकरण प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की ज...