बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: जिले में पावर कॉरपोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं का लोड जबरन बढ़ाए जाने को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से चीफ इंजीनियर को शिकायती पत्र भेजा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में बढ़ाए गए लोड को वापस नहीं लिया गया, तो किसान विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए पत्र में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि जनपद में पावर कॉरपोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही एक किलोवाट के घरेलू कनेक्शन को जबरन दो किलोवाट और दो किलोवाट के कनेक्शन को बढ़ाकर तीन से चार किलोवाट तक किया जा र...