Bulandsehar News: बाल मेले में सड़क को ही बना दिया पार्किंग, एम्बुलेंस जाम में घंटों फंसी रही
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: नगर के स्याना रोड पर सरकारी अस्पताल के पास आयोजित बाल मेले में पार्किंग की व्यवस्था ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग कराकर मुख्य मार्ग को ही पार्किंग स्थल बना दिया है। जिसके कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल के नजदीक होने के कारण मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र राणा ने उच्चाधिकारियों से सड़क पर बिना अनुमति अवैध रूप से चल रही पार्किंग को हटवाने की मांग की है। नगर के स्याना रोड पर बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के लिए ठेकेदार की ओर से सड़क के दोनों तरफ बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए सीमित ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.