Bulandsehar News: बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव-कीचड़ से लोगों की आफत
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: जनपद में सोमवार तड़के से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोलकर लोगों को राहत दी, वहीं शहर से लेकर देहात तक जलभराव और कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रुक-रुककर हुई बारिश के चलते लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस ने एक बार फिर पसीने छुड़ा दिए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक आसमान से रिमझिम फुहारें बरसती रहीं। सुबह-सवेरे ठंडक बढ़ने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को खासी राहत मिली, लेकिन यह बारिश स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बन गई। शहर के प्रमुख मार्गों समेत मोहल्लों में जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ फैल गई। नगर के काली नदी रोड, यमुनापुरम और खुर्जा रोड समेत कई देहात इलाकों में टूटी सड़कों पर कीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.