बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से कई स्थानों पर फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं तेज हवा के कारण भी खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। सोमवार को एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर तेज हवा और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से नुकसान की जानकारी ली।एसडीएम ने बताया कि बारिश और तेज हवा से प्रभावित फसलों का मौके पर निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश में हुई फसलों का नुकसान का निरीक्षण शुरू संबंधित ...